गौ महिमा पर श्रीदत्त शरणानंद जी का प्रवचन 5 को
रायपुर
गौ महिमा पर 5 फरवरी, शुक्रवार को पथमेड़ा के गोऋषि स्वामी श्रीदत्त शरणानंद जी का एक दिवसीय प्रवचन मारूति मंगलम भवन गुढि?ारी में आयोजित किया गया है। प्रवचन के लिये गोऋषि स्वामी श्रीदत्त शरणानंद जी अपने 100 गौ सेवकों के साथ 5 फरवरी को दोपहर 3 बजे राजधानी पहुंचेंगे। शाम को 7 बजे से 8.30 बजे तक गो महिमा पर प्रवचन देगें। गोऋषि स्वामी श्रीदत्तशरणानंद जी 6 फरवरी को सुबह राजधानी से अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेंगें। यह जानकारी संयुक्त रुप से रामजी लालजी अग्रवाल, श्याम राठी, सुशील काबरा, प्रकाश माहेश्वरी ने दी।
Source : Agency

पाठको की राय