गैस कैप्सूल व डंपर में जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर बुरी तरह से घायल
रायपुर
मंदिर हसौद थाना इलाके में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई है। छेरीखेड़ी ब्रिज के उपर एलपीजी गैस कैप्सूल और डंपर वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कैप्सूल का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल ड्रायवर का नाम रवि साव है। वह पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरीडीह का रहने वाला है।
उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस कैप्सूल वाहन लेकर ड्रायवर जबलपुर से मंदिर हसौद एचपी डिपो जा रहा था। इस बीच छेरीखेड़ी में उसने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस वाहन के साथ मौके पर पहुंची और घायल ड्रायवर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद यातायात भी कुछ देर तक बाधित रहा, जिसे पुलिस टीम ने दुरूस्त कर यातायात बहल कर दिया है।

पाठको की राय