गुजरात में आप का गारंटी पत्र जारी
अहमदाबाद
अहमदाबाद निकाय चुनाव में हिस्सा ले रही आम आदमी पार्टी आप ने यहां अपना गारंटी पत्र जारी किया है। जिसमें उसने गुजरात के शहरों में दिल्ली जैसी शिक्षा सुविधा व साधन की गारंटी दी है। आप का चुनावी गारंटी पत्र और चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए अहमदाबाद जोन प्रभारी शिव कुमार उपाध्याय, संगठन महामंत्री हसमुख पटेल तथा जोन के मंत्री हरीश कोठारी बोले कि, 'आम आदमी पार्टी गुजरात में भी दिल्ली जैसी बेहतरीन सुविधाएं लोगों को देगी। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल की अगुवाई में हमें यहां जीत मिलने पर स्कूलों को साफ-स्वच्छ और सुविधाओं से युक्त बनाने के साथ बच्चों को आधुनिक तकनीक में संसाधनों से शिक्षा उपलब्ध कराएंगे।
आप के गारंटी पत्र में ऐसे वादे आप के गारंटी पत्र में यह भी कहा गया कि, ‘शिक्षकों को वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए देश-विदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। साथ ही दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तरह अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा जैसे शहरों में भी मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाएं दिलाएंगे। इसके अलावा गरीबों को आवास मध्यमवर्ग को बेहतर परिवहन सुविधा और पिछड़े व गरीब तबके के बच्चों को उच्च शिक्षा की गारंटी देते हैं।‘‘ भाजपा-कांग्रेस से पहले जारी की थी सूची बताते चलें कि, गुजरता के महानगर पालिका नगर, पालिका जिला पंचायत व तहसील-पंचायतों के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस बार बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उसने बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवार उतारे हैंं। यहां तक कि आप ने भाजपा और कांग्रेस से पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। इसके अलावा जमीनी स्तर पर भी आप ने जमकर तैयारी की है।

पाठको की राय