Tuesday, October 20th, 2026

गाजीपुर पर दूसरे कारणों से बढ़ाई गई है सुरक्षा: यूपी पुलिस

नई दिल्ली
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार किसानों का आना बना हुआ है। भारी मात्रा में किसान एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 'सद्भावना दिवस' मनाएंगे। बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती भी लगातार जारी है जिसे लेकर लोगों के मन में सवाल है।

  • गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने शिकायत की है कि उन्हें पानी, बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, जिस जगह खाली करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल ने किसानों को अपना समर्थन दिया है।
  • भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने गाजीपुर स्थल पर चल रहे विरोध में अपनी वापसी कर ली है, पहले उन्होंने विरोध वापस लेने की बात कही थी लेकिन आरएलडी नेता अजीत सिंह ने उनसे बात की और प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल से न हटाने के लिए राजी किया।
  • शुक्रवार को आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने विरोध स्थल का दौरा किया और राकेश टिकैत से भी मुलाकात की।
  • दिल्ली के मंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने घटना स्थल का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं की जाँच की, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान नेताओं के खिलाफ "फर्जी आरोप" लाया गया है।
  • शुक्रवार शाम को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गाजीपुर स्थल पर पहुंचे और टिकैत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी भीम आर्मी किसानों के विरोध का समर्थन करेगी।
  • कांग्रेस के यूपी प्रमुख अजय कुमार लल्लू भी आए और शुक्रवार को राकेश टिकैत से मुलाकात की।
  • शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत ने जारी विरोध को पूरी तरह से समर्थन देने का फैसला किया।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है विरोध स्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा तैनाती का कारण कुछ और है.  यूपी एडीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा,  "सुरक्षा तैनाती बढ़ाई गई है ताकि किसी भी बदमाश के प्रवेश की जांच की जी सके। लेकिन कुछ लोगों ने यह धारणा बना ली है कि हम किसानों के खिलाफ बल का उपयोग करने जा रहे हैं। हमने कहा कि हम किसी भी निष्कर्ष पर आने से पहले चर्चा करेंगे और यही चल भी रहा है।"
  • चूंकि अब अधिक प्रदर्शनकारी गाजीपुर में आ रहे हैं, इसलिए आवास के लिए अतिरिक्त टेंट लगाए गए हैं।
  • भारतीय किसान यूनियन, बीकेयू (लोक शक्ति) का एक और गुट, जिसने पहले विरोध प्रदर्शन से पीछे हटने की घोषणा की थी, उसमने शुक्रवार को वापस विरोध प्रदर्शन में ले लिया।

 

#गाजीपुर

Source : Agency

पाठको की राय