गप्टिल ने रचा इतिहास; ऐसा करने वाले केवल दूसरे क्रिकेटर बने, विराट कोहली अभी भी टॉप पर
दुबई
आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में ग्रुप 2 के एक मैच में आज न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से हो रहा है। न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल ने इस मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कीवी टीम के शुरुआत में लगातार विकेट गिरने के बावजूद मार्टिन गप्टिल ने एक छोर पर संभलकर खेलते हुए 93 रनों की शानदार पारी खेली और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। गुप्टिल के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे हो गए हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेट बन गए हैं। गप्टिल ने 105 मैचों की 101 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी पहले नंबर पर मौजूद हैं। कोहली के नाम इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 92 मैचों की 86 पारियों में अभी 3225 रन हैं। कोहली का सर्वाच्च स्कोर नाबाद 94 रन है। जबकि गप्टिल के नाम दो शतक है। उनका बेस्ट 105 रन है। कोहली के नाम 29 अर्धशतक है जबकि गप्टिल के नाम 30 अर्धशतक है। भारत के रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। रोहित के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार शतक है।

पाठको की राय