Monday, October 19th, 2026

गणतंत्र दिवस परेड में सुनाई देगी घोड़ों की टाप

भोपाल
घोड़ों में पाई जाने वाली बीमारी ग्लैंडर्स का खौफ आखिरी दो साल बाद गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं दिखाई देगा। इस बार की परेड में अश्वरोही दल की टाप सुनाई देगी। पिछले दो साल से इस बीमारी के खौफ से अश्वरोडी दल को परेड में शामिल नहीं किया जा रहा था।

गणतंत्र दिवस समारोह में हर वर्ष एक टुकड़ी अश्वरोही दल की शामिल होती है। जिसमें 18 से 21 घोड़े परेड में भाग लेते हैं। पिछले दो वर्ष से गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में अश्वरोही दल को परेड में शामिल नहीं किया जा रहा था। इसके पीछे घोड़ों में पाई जाने वाली ग्लैंडर्स बीमारी मुख्य कारण थी। अब इस बीमारी का कोई असर प्रदेश पुलिस के अश्वरोही दल में नहीं है। इसके चलते इस बार अश्वरोही दल को इसमें शामिल किया जा रहा है।

ग्लैंडर्स बीमारी के चलते प्रदेश में घोड़ों पर प्रतिबंध जून 2018 में लगा था। हालांकि इससे पहले ही प्रदेश पुलिस ने अपने घोड़ों का ग्लैंडर्स को लेकर पहला टेस्ट मई 2018 में करवा लिया था। इसके बाद मार्च और फिर अगस्त 2019 में टेस्ट करवाया गया। तीनों ही टेस्ट में ग्लैंडर्स नाम की बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद भी वर्ष 2019 और वर्ष 2020 के गणतंत्र दिवस समारोह में अश्वरोही दल को शामिल नहीं किया गया था।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय