Tuesday, October 20th, 2026

गए थे बेटी की ससुराल, 15 लाख के जेवर व नकद पार

भिलाई
मैत्री नगर रिसाली निवासी बीएसपी कर्मी के यहां लाखों रुपये की चोरी हुई है। शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी की ससुराल अभनपुर गया हुआ था। रविवार की सुबह वापस लौटा तो उसके घर का ताला टूटा मिला और पूरा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद सहित महंगी साडि?ां और अन्य सामान भी गायब थे।

पुलिस ने बताया कि कोमल श्रीवास शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के ससुराल गया था। बाहर जाने के पहले उसने सारे जेवर और एक लाख रुपये एक पोटली में बांधकर दीवान के अंदर एक बोरे में रख दिए थे। बदमाशों ने उसे भी खोज लिया और चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वो जब भी कहीं बाहर जाता था, तो किसी को ये नहीं बताता था कि वो रात में नहीं आएगा। मगर, इस बार उसने अपनी बाई को इसके बारे में बताया था। शिकायतकर्ता ने अपने किसी परिचित पर ही चोरी का संदेह व्यक्त किया है क्योंकि जिस तरह से जेवर को छिपाकर रखा गया था, उसे खोज पाना किसी अपरिचित व्यक्ति के लिए आसान नहीं था। शिकायतकर्ता के बताए अनुसार नेवई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। अभी तक किसी भी मामले के आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

 

#नकद पार

Source : Agency

पाठको की राय