Wednesday, October 21st, 2026

खेसारीलाल यादव के शो में लाठीचार्ज, बीच दर्शकों और पुलिस के बीच झड़प

सरगुजा। आधी रात जब खेसारी लाल यादव मंच से अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी बीच दर्शकों में अति उत्साह देखने को मिला, जिससे पुलिस ने उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाया। लेकिन इसी बीच दर्शकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रस्तुति रोक कर मंच से ही पुलिस वालों से लाठीचार्ज ना करने का निवेदन किया।

छत्तीसगढ़ में सरगुजा में मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें पुलिस ने आधी रात लाठीचार्ज किया है। इस घटना में कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं। दरअसल, मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। महोत्सव 12 फरवरी से 14 फरवरी तक होना है। इस महोत्सव में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव शो करने आए थे। उन्हीं के कार्यक्रम के दौरान हंगामा होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

आधी रात जब खेसारी लाल यादव मंच से अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी बीच दर्शकों में अति उत्साह देखने को मिला, जिससे पुलिस ने उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाया। लेकिन इसी बीच दर्शकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
इस दौरान दर्शकों ने पुलिस पर कुर्सियां भी फेंकी। जवाब में पुलिस ने भी दर्शकों पर कुर्सियां फेंकी। मामले की जानकारी लगते ही अंबिकापुर एसडीएम अजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजवाया। लाठीचार्ज के दौरान खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रस्तुति रोक कर मंच से ही पुलिस वालों से लाठीचार्ज ना करने का निवेदन किया और अपनी प्रस्तुति को रोककर वह चले गए।

 

#लाठीचार्ज#पुलिस के बीच झड़प

Source : Agency

पाठको की राय