Tuesday, October 20th, 2026

खेलो इंडिया: कर्नाटक में होगा दूसरे सीजन का यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजन

नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे सीजन को लेकर रविवार को बड़ा एलान हुआ। खेल मंत्री किरेन रिजिजू और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि इस बार इन खेलों का आयोजन कर्नाटक में होगा।

मंत्री ने बतायकि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे सीजन का आयोजन बंगलूरू के जैन यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य स्थानों पर होगा। इनका आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के सहयोग से होगा।

बता दें कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सबसे बड़े यूनिवर्सिटी गेम्स हैं। इसमें अलग-अलग खेलों से प्रतिभाओं का चयन किया जाता है और उन्हें राष्ट्रिय-अंतरराष्ट्रीय पर खेलना का मौका मिलता है।

इस टूर्नामेंट के पहले सीजन का आयोजन फरवरी 2020 में ओडिशा के भुवनेश्वर में किया गया था। उस वक्त इसमें देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से अंडर-25 ग्रुप में  3182 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

इस साल इसमें योगासन और मलखंभ को शामिल किया गया है जिससे उम्मीद है कि इस बार खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 4000 के पार चली जाएगी।

 

#खेलो इंडिया

Source : Agency

पाठको की राय