Tuesday, October 20th, 2026

खुशखबरी :1 फरवरी से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन

 भोपाल
 किसानों की रबी सीजन की फसलें खेतों में पककर तैयार होने को है ऐसे में राज्य सरकार के द्वारा किसानों से रबी फसलों को मंडियों में खरीदने की तैयारी भी शुरू कर रही है | बता दें कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 1 फरवरी से पंजीयन शुरू हो जाएंगे। इच्छुक किसान पांच 25 फरवरी तक पंजीयन करा सकते है। इस बार किसानों को पंजीयन के लिए 50 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। इतना ही नहीं बैंक खाते को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक कराना भी जरूरी होगा। इसके अलावा हितग्राही आनलाइन केंद्रों से पंजीयन करवा सकेंगे।

दरअसल,  शासन द्वारा कियोस्कए लोक सेवा केन्द्रए कॉमन सर्विस सेन्टरए निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर रजिस्ट्रेशन की शुल्क भी तय कर दी गई है। 50 रुपए फीस इसके लिए तय की गई है। पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा। किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसानों को पंजीयन कराते समय आधार कार्ड बैंक पासबुक बैंक एकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।

 

#गेहूं खरीदी

Source : Agency

पाठको की राय