खाद्यान्न वितरण समिति के प्रबंधक राजमणि मिश्रा के यहां EOW का छापा, दस्तावेज जब्त
जबलपुर
सतना जिले के सितपुरा में आज सुबह खाद्यान्न वितरण समिति प्रबंधक राजमणि मिश्रा के यहां पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की 40 सदस्यीय टीम ने छापा मारकर करोड़ो की सम्पत्ति उजागर की है। ईओडब्ल्यू रीवा के निरीक्षक मोहित सक्सेना के निर्देशन में टीम ने छापामारी कर सुबह से सर्चिंग शुरू की।
बताया जाता है कि इस मामले में मिली शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने समिति प्रबंधक राजमणि मिश्रा के घर सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की। शुरूआती दौर में करीब 10 करोड़ से अधिक की बेनामी सम्पत्ति सामने आने की खबर है। रीवा ईओडब्ल्यू ने समिति प्रबंधक के खिलाफ मिली आय से अधिक संपति की शिकायत के बाद मोहित सक्सेना के निर्देशन में यह कार्यवाही चल रही है। गुनौर में भी एक टीम ने छापामार कर सम्पत्ति से संबंधित कागजात जब्त करने की कार्रवाई की रही है। छापेमारी की खबर मिलते हुए राजमणि से जुडेÞ लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।

पाठको की राय