Wednesday, October 21st, 2026

खाद्य मंत्री भगत ने कामाख्या देवी की दर्शन कर असम में शुरू की चुनाव प्रचार

रायपुर
छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और असम में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की। आज शिवसागर जिले के नजीरा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। असम के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में चुनाव प्रचार कर मंत्री अमरजीत भगत आदिवासी मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार की योजनाएं छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के उत्थान की दिशा में आरंभ की गई है।

 

#खाद्य मंत्री भगत

Source : Agency

पाठको की राय