खजुराहो-ललितपुर रेल अब 110 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी
छतरपुर
झांसी रेल मंडल के ललितपुर-खजुराहो रेल खंड में जल्द ही ट्रेनों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं। निरीक्षण व ट्रैक प्रमाणन करने के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी जाएगी। यह बात उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने मंडल प्रमुखों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि रनिंग लाइनों के पास काम करने वाली एजेंसियों द्वारा बहुत की उच्चस्तर की संरक्षा बरती जानी चाहिए। सभी निर्धारित नियमों का बिना किसी अपवाद के पालन किया जाना चाहिए।
रेलवे फाटको पर रोशनी के इंतजाम
समीक्षा के दौरान जीएम ने रेलवे प्रणालियों की विश्वसनीयता, गाडिय़ों का समय पालन, माल लदान, राजस्व अर्जन आदि की स्थिति की समीक्षा की गई। मालगाडिय़ों के वैगन को उचित तरीके से बंद करने, समपार फाटकों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, कार्य स्थल पर संरक्षा आदि विषयों पर जोर दिया। झांसी - भीमसेन सेक्शन का दोहरीकरण, बबीना- झांसी तीसरी लाइन, झांसी- दतिया तीसरी लाइन, ललितपुर में रेल फ्लाई ओवर, साइडिंग का विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में डीआरएम संदीप माथुर व अन्य रेल अफसर शामिल रहे।

पाठको की राय