क्रूजर और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत, 7 घायल
नागौर
राजस्थान के नागौर जिले से मंगलवार (31 अगस्त) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक क्रूजर और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों हादसे की जानकारी पुलिस को दी और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
राजस्थान के नागौर में तूफान जीप और ट्रेलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नोकहा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी राजस्थान के रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों में सात महिलाएं शामिल हैं, क्रूजर में 18 लोग सवार थे।
दोनों वाहन बहुत तेज रफ्तार में थे और तूफान जीप में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। सभी रामदेवरा में दर्शन करने के देशनोक में करणी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया और मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय और एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप से शवों को निकाला और सड़क पर लेटाया. बताया जा रहा है कि सभी लोग मध्य प्रदेश के सजनखेड़वा दौलतपुर के रहने वाले थे. ये लोग बीकानेर से रामदेवरा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही ये दर्दनाक हादसा हो गया. वहीं, इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है.
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
ट्रेलर और जीप की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस आ गया. टक्कर होते ही 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों की मदद से शव को गाड़ी से बाहर निकाला. इस हादसे में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की भी आशंका है, क्योंकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

पाठको की राय