Wednesday, October 21st, 2026

कोविड-19 रोकथाम एवं टीकाकरण के लिए आज से चलाया जाएगा जागरूकता-रथ

रायपुर
प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा 18 फरवरी से 11 मार्च, 2021 तक कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं टीकाकरण अभियान के संबंध में रायपुर शहर के जन-सामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता-रथ का संचालन किया जा रहा है।

प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय और पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के अपर महानिदेशक अभिषेक दयाल गुरूवार को इस जागरूकता-रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर पंजीकृत लोक-कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता संदेश देंगे। जागरूकता-रथ में तीन तरुफ से कोविड-19 की रोकथाम और टीकाकरण अभियान पर आकर्षक बनैर लगाए गए हैं, इसमें साउंड सिस्टम भी लगया गया है, जिसके माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। यह जागरूकता-रथ सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक रायपुर शहर में घूम-घूमकर आम जनता को जागरूक करेंगे।

 

#कोविड-19

Source : Agency

पाठको की राय