Sunday, October 25th, 2026

कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के खाने में मिली मरी हुई छिपकली

रांची 
झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल में फिर से लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को रिम्स में कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं कर्मी के खाने में छिपकली मिली, जिसके बाद कर्मियों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। रिम्स के ट्रामा सेंटर में कार्यरत वेंटीलेटर टेक्नीशियन ने रिम्स कैंटीन से दोपहर का खाना लिया था। खाने के दौरान जब उसने दाल के पैकेट को खोला तो उसमें मरी हुई छिपकली मिली। दाल में छिपकली देखते ही उसने आनन-फानन में कैंटीन संचालक को बुलाकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कई पारा मेडिकल कर्मियों ने खाना नहीं खाया। दाल में मरी हुई छिपकली की जानकारी मिलने के बाद रिम्स के एडिशनल डायरेक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में बनने वाले खाने की वस्तुस्थिति को देखा और गुणवत्ता की भी जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
 
रिम्स में कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों को प्रबंधन के द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रिम्स के पेइंग वार्ड में बने कैंटीन से हर रोज करीब 110 लोगों को भोजन दिया जाता है। 

खाने में मरी हुई छिपकली का मामला संज्ञान में आया है। प्रबंधन जांच कर रहा है। जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी। 
- डॉ डीके सिन्हा, पीआरओ, रिम्स

 

#कोविड वार्ड

Source : Agency

पाठको की राय