Sunday, October 25th, 2026

कोरोना संक्रमित 123 लोगों की मौत पर सरकारी आंकड़ा महज 77 का

पटना 
बिहार में कोरोना संक्रमित 123 लोगों की मौत हो गयी। इनमें 36 की मौत पटना में हुई जबकि 85 लोगों की मौत बिहार के अन्‍य जिलों में हुई। पटना के चार बड़े अस्पतालों में 36 लोगों की जान चली गयी। एनएमसीएच में 21, पटना एम्स में 9, पीएमसीएच में 4 और आईजीआईएमएस में दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी। जिलों के दो मरीजों की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कोरोना से शनिवार को 77 संक्रमितों के इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है। 
  
उत्तर बिहार में कोरोना से 40 की मौत हो गई। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 16 लोगों की जान चली गई। इनमें 10 लोगों की मौत एसकेएमसीएच में जबकि दो की मौत निजी अस्पतालों में हो गई। चार लोगों की जान होम आइसोलेशन में चली गई। दरभंगा में 13  लोगों की मौत हो गई। इनमें डीएमसीएच में 10 ,निजी अस्पताल में देा और एक व्यक्ति की मौत होम आइसोलेशन में हो गई। इसके अलावा समस्तीपुर के विभिन्न अस्पतालों में पांच, मधुबनी में एक और बेतिया मेडिकल कॉलेज में पांच लोगों की जान कोरोना संक्रमण से चली गई। 

मगध, सारण और भोजपुर में 35 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। रोहतास में कुल मिलाकर छह लोगों ने दम तोड़ दिया। जहां मगध, बेगूसराय, कैमूर, नालंदा और बक्सर में चार-चार लोग कोरोना की चपेट में आ गए, वहीं सारण और भोजपुर में तीन-तीन के अलावा गोपालगंज में दो तथा नवादा, औरंगाबाद, वैशाली में एक-एक को कोरोना ने लील लिया।  

 

Source : Agency

पाठको की राय