कोरोना संक्रमित मरीज ने एम्स के पांचवे तल्ले से लगाई छलांग, मौत
पटना
पटना एम्स के पांचवें तल्ले से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गयी। 57 वर्षीय मृतक रामचंद्र साह बेगूसराय के केंगरा थाने के चिरतौला गांव का था। बेंगलुरू के एक राइस मिल में लेबर कॉन्ट्रेक्टर था। दो मई को बेंगलुरू से आया था।
कोरोना पॉजिटिव होने पर 18 मई को पटना एम्स में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया था। पांचवें तल्ले से जैसे ही रामचंद्र साह को लोगों ने छलांग देखा। अफरा तफरी का माहौल बन गया। आईपीडी बिल्डिंग के पांचवें तल्ले के खिड़की से पीछे छलांग लगाई थी। अस्पताल प्रबंधक व फुलवारीशरीफ पुलिस पहुंच पूरे मामले की जांच की है। फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना में वर्तमान यूडी के केस दर्ज की जायेगा। बता दें कि पटना एम्स में इस तरह से यह चौथी घटना आत्महत्या की है।

पाठको की राय