कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली के 103 डॉक्टरों की हुई मौत
नई दिल्ली
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में इस साल राजधानी दिल्ली के 103 डॉक्टरों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टरों को सूची में यह जानकारी दी है। इस लहर में कोरोना की वजह से सबसे अधिक जान गंवाने वाले डॉक्टरों में दिल्ली के सबसे अधिक 103 डॉक्टरों की जान गई है। इसके बाद बिहार के सबसे अधिक 96 और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के 41 डॉक्टरों का निधन इस लहर में कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है। आईएमए की ओर से जारी बयान के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में 513 डॉक्टरों की मौत हुई है। संस्था ने इस पर शोक प्रकट किया है।
पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से देशभर में 700 से अधिक डॉक्टरों का निधन हुआ था। हालांकि संस्था ने यह जानकारी नहीं दी है कि इस साल जान गंवाने वाले डॉक्टरों में कितने टीके की दोनों खुराक ले चुके थे।

पाठको की राय