Tuesday, October 20th, 2026

कोरोना से व्यापमं के परीक्षा नियंत्रक एकेएस की मौत

भोपाल
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार सिंह भदौरिया का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से राजधानी के एक निजी अस्पताल में कोरोना का उपचार ले रहे थे। हालांकि अभी भी व्यापमं के करीब तीस से चालीस कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में चुके हैं। वे होम कोरेनटाईन होकर उपचार ले रहे हैं। नियंत्रक के निधन से व्यापमं कर्मचारी और अधिकारियों में खौफ का माहौल बना हुआ है। यहां तक कुछ कर्मचारी व अधिकारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आना शेष है। कोरोना संक्रमण का असर व्यापमं की परीक्षाओं पर जरुर पडेगा। उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग में कोरोना संक्रमण का ज्यादा असर देखने को मिला है। इसके पहले भी हिंदी विवि के पूर्व रजिस्ट्रार सुनील कुमार पारे का निधन कोरोना संक्रमण का उपचार लेते हुए था। करीब एक दर्जन प्रोफेसर कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय