Monday, October 19th, 2026

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीज का हुआ ऑपरेशन, 14 किलो का निकला ट्यूमर

पटना                          
आईजीआईएमएस में गायनी कैंसर विभाग में 69 वर्षीया महिला के ओवरी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. संगीता पंकज के नेतृत्व में ऑपरेशन हुआ। इसमें पांच घंटे से अधिक का समय लगा और 14 किलो का ट्यूमर ओवरी से निकाला गया।

डॉ. संगीता ने बताया कि उक्त मरीज को कोरोना भी हुआ था। जब कोरोना संक्रमण से ठीक हुई तब उसका ऑपरेशन किया गया। अभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। ऑपरेशन की टीम में डॉ. ज्योत्सना रानी, डॉ. काव्या, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. केएच राघवेन्द्र व डॉ. संजीव कुमार शामिल थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय