कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों का पता लगाए मैप माय इंडिया ऐप से
रायपुर। आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज के विजेता मैप माय इंडिया ने देश भर में कोरोनावायरस टीकाकरण केंद्रों को खोजने में मदद करते हुए मैप्स और नियरबाय सर्च फीचर को लॉच किया जिसके माध्यम से आम लोग आसानी से कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों का पता लगा सकेंगे।
नजदीकी कोरोना टीकाकरण केंद्र खोजने के लिए मैप माय इंडिया डॉट कॉम / एमओवीई ऐप डाउनलोड करें या मैप्स मैप माय इंडिया डॉट कॉम या कोविन डॉट जीओवी डॉट इन में जाकर सर्च बॉक्स में, करंट लोकेशन दबाएं या अपना पता दर्ज करें या लोकेशन का नाम या ईएलओसी दर्ज करें। पूरे भारत में किसी भी लोकेशन के लिए ईएलओसी - 6 कैरेक्टर का डिजिटल पता है, एक सटीक पिन कोड जो किसी भी विशेष लोकेशन का प्रतिनिधित्व करता है (अधिक जानकारी के लिए माय इंडिया डॉट कॉम / ईएलओसी पर जाएं) सर्च / टीकाकरण केंद्रों पर क्लिक करें। आपको निकटतम टीकाकरण केंद्र या आपकी पसंद अनुसार लोकेशन दिखाई देगी। आप उस वैक्सीन सेंटर के लिए टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शन और रियल-टाइम नेविगेशन द्वारा सटीक दिशा पाने के लिए गेट डायरेक्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
यूजर ऐप में टीकाकरण केंद्रों के बारे में समीक्षा और फोटो अपलोड कर सकते हैं और उन मुद्दों को रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे दूसरों और अधिकारियों को जमीनी स्थिति का पता चल सके। उपयोगकर्ता नजदीकी वैक्सीन केंद्रों के खोजने और उन तक पहुंचने के दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए मैप माय इंडिया और मैप्स पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

पाठको की राय