Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना वायरस के चलते DGCA ने 31 मार्च तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते अतंरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे बैन को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है. नागर विमानन महानिदेशाल ने ये जानकारी दी है. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 किया गया था. कोविड-19 महामारी के चलते शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है.

pic.twitter.com/gCmviBPKcW

— DGCA (@DGCAIndia) February 26, 2021

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक भारत से आौर भारत के लिये शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 31 मार्च, 2021 तक 23.59 मिनट तक निलंबित रहेगी. हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है. बता दें कि पाबंदी मालवाहक उड़ानों और डीजीसीए की मंजूरी वाले उड़ानों पर लागू नहीं होगी.

 

Source : Agency

पाठको की राय