कोयला मंत्रालय ने गारे पालमा 4/1 खदान के लिए जिन्दल पावर को सफल बोलीदाता किया घोषित
रायपुर
कोयला मंत्रालय ने जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल)की सहायक कंपनी जिन्दल पावर लिमिटेड (जे.पी.एल.) को गारे पालमा 4/1 कोयला खदान के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया है।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन्दल पावर लिमिटेड ने बोली के लिए निर्धारित प्रतिनिधि मूल्य के 25त्न प्रीमियम पर गारे पालमा 4/1 कोयला खदान के लिए नीलामी जीती। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वी.आर.शर्मा ने इस संबंध में जारी अपने बयान में कहा जे.पी.एल. को सफल बोली लगाने वाले के रूप में घोषित करने के लिए हम कोयला मंत्रालय के शुक्रगुजार हैं।
Source : Agency

पाठको की राय