कॉलेज छात्रा को युवकों ने मारी गोली, एक ने किया आत्मसमर्पण, दो फरार
महासमुंद
ग्राम बेलसोड़ा में तीन युवकों ने दिनदहाड़े एक कॉलेज छात्रा पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने वाले एक युवक ने कोतवाली थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया वहीं उसके फरार दो दोस्तों की पुलिस खोजबीन में लग गई है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुपा धीवर अपनी बड़ी बहन के साथ घर में पास में ही स्थित मेडिकल दुकान गई हुई थी। इस दौरान तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और कुछ देर रुपा से बात करने के बाद उस युवक ने बंदूक से रुपा पर गोली चला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। उनमें से एक युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर आत्मसपर्मण कर दिया वहीं उसके दो अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज और आत्मसमर्पित युवक से पूछताछ के बाद गोलीकांड के संबंध में खुलासा हो सकेगा।

पाठको की राय