Tuesday, October 20th, 2026

कैशलेस बीमा में दवा, ओपीडी, लैब जांच और फिजियोथेरेपी सेवाएं भी शामिल

 नई दिल्ली 
निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने अपने आईएलटेककेयर ऐप के माध्यम से बीफिट सेवा लॉन्च करने की घोषणा की है। इसमें ग्राहकों को कैशलेस तरीके से ओपीडी सेवाओं यानी डॉक्टर से परामर्श, दवा और लैब जांच और फिजियोथेरेपी सेवाएं मिल सकेंगी।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इसके अलावा, यह समाधान उन्हें कई वेलनेस सेवाओं से लाभ उठाने का अधिकार देता है। बीफिट समाधान ग्राहकों को उनकी संपूर्ण ओपीडी आवश्यकताओं के लिए कैशलेस आधार पर कवरेज प्रदान करेगा।

ग्राहक सामान्य, विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशलस्टि डॉक्टरों के साथ-साथ फिजियोथेरेपी सत्रों द्वारा भौतिक और आभासी परामर्श में कवरेज की एक शृंखला का लाभ उठा सकते हैं। मानक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के साथ आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का बेफिट बेनिफिट पॉलिसीधारक को 360-डिग्री यानी चौतरफा सहायता प्रदान करेगा, जिसकी उन्हें आवश्यकता है।

 

#कैशलेस बीमा

Source : Agency

पाठको की राय