Tuesday, October 20th, 2026

केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन किये

देश तथा प्रदेश की जनता की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की

भोपाल

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने आज ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन किये। उन्होंने रामराजा सरकार का विधि-विधान से पूजन कर देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

केन्दीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मध्यप्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, निवाड़ी विधायक अनिल जैन सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

#रामराजा सरकार के दर्शन किये

Source : Agency

पाठको की राय