Friday, October 23rd, 2026

किसानों के मंच के पास लटकी मिली युवक की लाश, एक हाथ काटकर बैरिकेड से लटकाया

नई दिल्ली 
किसानों के बड़े आंदोलनस्थलों में से एक सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर किसानों के मंच के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उसका एक हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिंघु बॉर्डर पर कुंडली एरिया में कथित तौर पर निहंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर की हत्या करने के बाद दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद मृतक का एक हाथ भी काट दिया गया। निहंगों की मानें तो वह शख्स गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ कर रहा था। 

 

Source : Agency

पाठको की राय