किसानों ने जल लेकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए शुरू की पदयात्रा
बुलंदशहर
गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए जनपद से बुधवार को किसानों ने पदयात्रा शुरू की। शिकारपुर के गांव जखैता से 36 गांवों का जल और राशन लेकर भारतीय किसान यूनियन और सपा से जुड़े नेताओं ने पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा में तिरंगा झंडा लहराते रहे। डीजे पर देशभक्ति के गाने बजते रहे। किसानों की पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवंत सिंह उर्फ पिंटू प्रमुख के नेतृत्व में शिकारपुर के गांव जखैता से किसानों की पदयात्रा शुरू हुई। किसान 36 गांवों से जल कलश और कैनों में भरकर रवाना हुए। 15 ट्रैक्टर टॉलियों में 30 कुंतल आटा, 2 कुंतल सरसों का तेल, 10 बोरे चीनी, सब्जी आदि सामान लेकर गए हैं।

पाठको की राय