किसानों के आंदोलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के नेता
रायपुर
किसानों के आंदोलन को आरपीआई (आंबेडकर) के नेताओं ने गाजियाबाद बार्डर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि, किसान संगठनों की मांगें जायज हैं और सरकार को यह मांगें माननी ही चाहिए। इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. गोजु पाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव बीके गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तेजपाल सिंह व दिल्ली प्रदेश महासचिव बृजमोहन गाजियाबाद बार्डर पर पहुंचे और आंदोलनरत किसान यूनियनों के नेता राकेश टिकेट से मुलाकात की। वहीं उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। बताया गया कि, आंदोलन स्थल पर जाने से पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और जाने नहीं दिया। इस पर पार्टी के नेता बीके गुप्ता ने कहा कि श्री टिकैत किसानों के हित के लिए आंदोलन कर रहे है और ऐसे समय में आरपीआई के प्रतिनिधि मंडल को आंदोलनकारियों से भेट नहीं करने देना निंदनीय है।
साथ ही उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि तीनों कृषि कानून वापस लेकर आंदोलन को तत्काल समाप्त कराने की पहल की जाए। श्री टिकैत के आशुओं ने आंदोलन को जनसैलाब यानी समुंदर में तब्दील कर दिया है। शीघ्र ही किसानों की मांगें नहीं मानी गई और आंदोलन समाप्त नहीं कराया गया तो इस समुंदर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार डूब जाएगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि समय रहते सकारात्मक पहल करे।

पाठको की राय