किसानों की आज दिल्ली पुलिस के साथ बैठक
नई दिल्ली
नए कृषि सुधार कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की आज पहली बैठक होगी। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच अभी तक कोई समाधान निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कृषि कानूनों के लागू होने पर अस्थाई रोक लगाते हुए, किसानों के साथ बातचीत के लिए एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन किसान संगठन अपनी मांगों पर अड़े हैं।
किसानों का कहना है कि जब तक सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, वो आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी में भी जाने से इंकार किया है। पढ़िए किसान आंदोलन का लाइव अपडेट। किसानों और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के बीच आज सुबह नौ बजे बैठक होगी।

पाठको की राय