Tuesday, October 20th, 2026

किसान आंदोलन: 'सब पप्पू एक ही टीम में हैं: कंगना रनौत 

नई दिल्ली
किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और अन्य इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज के बयान आने के बाद दुनियाभर में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। अमेरिकी गायिका रिहाना के अलावा किसान आंदोलन पर एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किया ट्वीट भी चर्चा में रहा। ग्रेटा थनबर्ग ने मंगलवार को ट्वीट किया, हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं। लेकिन ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन पर एक ट्वीट ऐसा भी किया, जिसको उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। इस ट्वीट पर भारतीय एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा है कि सारे पप्पू एक ही टीम में आ गए हैं।

 कंगना रनौत ने एक पत्रकार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ''इस बुद्धिहीन बच्ची ने लेफ्ट के लोगों को दिक्कत में डालने के लिए बड़ी गलती कर दी है। चरणबद्ध रीके से भारत को अस्थिर करने के इंटरनेशनल प्लान का एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट अटैच कर दिया है। सब पप्पू एक ही टीम में हैं...हाहाहा...जोकरों का पूरा झुंड है।'' कंगना ने जिस ट्वीट को रीट्वीट किया है उसमें बताया गया है कि किस तरह ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया। ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्वीट में 26 जनवरी को दिल्ली हुई हिंसा को लेकर दावा किया है। ग्रेटा थनबर्ग ने 26 जनवरी को और भविष्य में होने वाले विरोध और सड़क पर होने वाले प्रदर्शनों की डिटेल्स वाला डॉक्यूमेंट शेयर कर दिया था। हालांकि थोड़ी देर बाद इस डॉक्यूमेंट को बैन कर दिया गया। जिसके बाद ट्वीट भी डिलीट कर दिया गया है। ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में कहा, 'हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।' एक अन्य ट्वीट में ग्रेटा ने कहा, जिन लोगों को मदद चाहिए उनके लिए टूलकिट (सॉफ्टवेयर) शेयर किए गए हैं।' टूलकिट उपयोगकर्ता को प्रदर्शन के समर्थन के तरीकों की विस्तृत जानकारी देता है।
 

 

#कंगना रनौत 

Source : Agency

पाठको की राय