किसान आंदोलन पर आज भी राज्यसभा में हंगामे के आसार
नई दिल्ली।
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 2 महीनों से भी ज्यादा वक्त से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच शुरू हुए संसद के बजट सत्र में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने राज्यसभा में कृषि कानूनों पर चर्चा की मांग की, जिसे चेयरमैन वेंकैया नायडू ने खारिज करते हुए कहा कि कृषि कानूनों पर चर्चा आज नहीं, बल्कि बुधवार को होगी। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाते हुए सदन से वॉ़कआउट कर दिया।
कृषि कानूनों के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, किसान आंदोलन पर आज भी राज्यसभा में हंगामे के आसार, संसद के बजट सत्र के पहले चरण की अंतिम बैठक शनिवार 13 फरवरी को होगी। विपक्षी दल आज भी किसानों के मुद्दे पर संसद में हंगामा कर सकते है, विपक्ष संसद में स्थगन प्रस्ताव पर अड़ गया है।

पाठको की राय