Wednesday, October 21st, 2026

किसान आंदोलन के सपोर्ट में फिर सामने आईं अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना 

अमेरिका 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी और वकील मीना हैरिस लगातार भारत में जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। मीना हैरिस ने अपने ताजा ट्वीट में विरोध प्रदर्शन का फोटो शेयर करते हुए किसान आंदोलन के प्रति समर्थन व्‍यक्‍त किया है। मीना हैरिस ने गुरुवार को रॉयटर्स के पत्रकार दानिश सिद्दीकी की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''मैं भारतीय किसानों को मानवाधिकारों के समर्थन में खड़ी हूं और देखिए मुझे कैसी प्रतिक्रिया मिली है।'' मीना हैरिस ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ''मैं भयभीत नहीं होऊंगी और खामोश भी नहीं रहूंगी।''


36 वर्षीय मीना हैरिस पेशे से वकील हैं और एक लेखक भी हैं। मीना हैरिस भारत के किसान आंदोलन पर ग्लोबल रिपोर्ट आने के बाद लगातार ट्वीट कर रही हैं। वो अपने ट्वीट के लिए जरिए किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। किसान आंदोलन के समर्थन करने के लिए मीना हैरिस और रिहाना जैसे तमाम हस्तियों का विरोध हो रहा है। इस विरोध की कुछ तस्वीरें मीना हैरिस ने ट्विटर पर शेयर की है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ''वास्तव में ये सुर्खियों हैं कि "बहादुर भारतीय पुरुष उन महिलाओं की तस्वीरें जलाते हैं जो किसानों का समर्थन करती हैं" और सोचते हैं कि यह सामान्य है।''

मीना द्वारा शेयर किए गए तस्वीर में एक शख्स उनके पोस्टर को जलाते हुए दिख रहा है। मीना ने ट्वीट में कहा, ''एक चरमपंथी भीड़ द्वारा मेरे फोटो को जलाया गया...ये देखना अजीब है। लेकिन कल्पना करें कि अगर हम भारत में रहते तो वे क्या करते?-एक्टिविस्ट नवदीप कौर को पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार किया गया, प्रताड़ित किया गया और यौन उत्पीड़न किया गया। उसे 20 दिनों के लिए जमानत के बिना हिरासत में लिया गया है।''

किसान आंदोलन के समर्थन में अपने सबसे पहले ट्वीट में मीना हैरिस ने लिखा था, ''यह कोई संयोग नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर एक महीने पहले हमला किया गया और अब सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। यह मामला संबंधित है। हम सभी को भारत में इंटरनेट शटडाउन और किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैरामिलिट्री हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।''

 

Source : Agency

पाठको की राय