Tuesday, October 20th, 2026

किरंदुल-कोत्तावालसा लाइन पर 24 डिब्बे और 3 इंजन पटरी से उतरे

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर सोमवार देर शाम एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। ट्रेन लूप लाइन पार करते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में मालगाड़ी के 24 डिब्बे और 3 इंजन पटरी से उतरे हैं। इसके चलते ट्रेन का ड्राइवर भी चोटिल हो गया है। दोहरी लाइन होने से रेलों की आवाजाही जारी है। इस कारण रेल आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी दंतेवाड़ा के किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्नम जा रही थी। इसी दौरान डिलमिली रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। बताया ढलान के कारण मालगाड़ी की गति तेज थी और ट्रैक से करीब 25 फीट दूर तक पटरी किनारे सूखे खेतों में पहुंच गई। जा रहा है कि मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे की ओर से मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है। अभी तक डिब्बे हटाए नहीं जा सके हैं। दुर्घटना के आधा घंटा पहले इसी लूप लाइन से होकर विशाखापट्नम- किरंदुल एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी। पिछले एक सप्ताह में किरंदुल- कोत्तावालसा रेललाइन पर यह दूसरी दुर्घटना है। 29 दिसंबर को ओडिशा के कोरापुट सेक्शन में जरती- मल्लीगुड़ा स्टेशनों के बीच सुरंग में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

 

#किरंदुल-कोत्तावालसा

Source : Agency

पाठको की राय