कावासाकी ने जेडएच2 और जेडएच2 एसई को किया लाॅन्च
जापानी बाइक निर्माता कावासाकी ने हाल ही में अपनी नेकेड सुपरबाइक जेडएच2 और जेडएच2 एसई को भारत में पेश किया था। अब कंपनी ने इन दोनों मॉडलों को भारत में लॉन्च कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कावासाकी जेडएच2 और जेडएच2 एसई को क्रमशः 21.90 लाख रुपये और 25.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लाया गया है।
इन दोनों बाइक्स को कावासाकी के सुगोमी डिजाइन प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। बाइक के कुछ मुख्य हाईलाइट की बात करें तो इसमें, फुल एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और एलईडी इंडिकेटर के साथ 4.3 इंच का ब्लूटूथ इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कंपनी इस बाइक के साथ राइडोलाॅजी कनेक्टिविटी फीचर देती है जिसकी मदद से कई फीचर्स को नियंत्रित किया जा सकता है।
इस बाइक में 998 सीसी का इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 197.2 बीएचपी पॉवर प्रदान करता है। बाइक से साथ 6-स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है साथ ही स्लिपर क्लच के साथ असिस्ट फीचर भी मिलता है।

पाठको की राय