Tuesday, October 20th, 2026

कार्रवाई के बाद भी फिर फैल जाता है अतिक्रमण

मनावर
मनावर में अतिक्रमण ने जमकर पैर पसार रखा है जब भी कार्रवाई होती है तो नगर पालिका अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई तो करती है मगर फिर व्यापारी सड़कों पर और दुकानों के बाहर तक जाम लगा देते हैं। इसके चलते राहगीरों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं इस वजह से कई बार वाहन चालकों के हादसे भी हुए हैं, इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं होते हैं। गौरतलब है कि बुधवार को मनावर नगर पालिका ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की और कहीं जगहों से अतिक्रमण हटाया। बताया जाता है कि यह कोई पहली बार ही कार्रवाई नहीं हुई बल्कि कई बार अतिक्रमण को हटाया गया लेकिन बावजूद बार-बार अतिक्रमण फिर से कर लिया जाता है इसके लिए इन लोगों पर नगर पालिका को सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

गौरतलब है कि मनावर नगर पालिका में बरसों से कई कर्मचारी जमे हुए हैं जो वहां के स्थानीय होने से कई कार्यों में रोड़ा अटका आते हैं। यहां तक कि कुछ कर्मचारी तो अपने आप को वहां के अधिकारी से कम नहीं समझते हैं।

 

#कार्रवाई

Source : Agency

पाठको की राय