Tuesday, October 20th, 2026

कार और बाइक में हुई टक्कर, 2 युवकों की हालत गंभीर

रायपुर
वाहनों की तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरफाया है,टेमरी चौक पर कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। रायपुर की ओर से आ रही डस्टर और एयरपोर्ट तरफ से आ रही बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना माना थाना क्षेत्र की है,माना थाना पुलिस के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित टेमरी गांव के पास सड़क दुर्घटना हुई है। रायपुर की ओर से आ रही डस्टर कार क्रमांक सीजी 04 एचपी 5544 और एयरपोर्ट की ओर से आ रही सीबीजेड बाइक क्रमांक सीजी 04 डीक्यू 1140 की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में 2 बाइक सवार घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय