कानपुर में 2500 नए अधिवक्ताओं को सदस्य बनाने का अभियान छेड़ेगी भाजपा
कानपुर
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की मंगलवार को हुई बैठक में कहा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले चुनाव में अधिवक्ता कल्याण के लिए जो संकल्प लिया था, वह संकल्प पूरा कर दिया। अधिवक्ता कल्याण निधि 1.5 लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। एक तरह से अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन पर यह राशि उनके परिवार भरण पोषण में सहायक बनेगी।
विधि प्रकोष्ठ बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि अधिवक्ता समाज और सरकार के बीच कई बार मध्यस्थता का काम करते है। प्रकोष्ठ के संयोजक अमर मोदी ने कहा कि अबकी बार उत्तर जिले की चारों सीटों पर वकील कमल खिलाएंगे। कैंपों के जरिए 2500 वकीलों को भाजपा से जोड़ा जाएगा या फिर उन्हें नया सदस्य बनाया जाएगा। इस मौके पर अभय त्रिपाठी, आशू शुक्ल, आनंद अवस्थी, दीपक शर्मा, शांतीओम मिश्र, नितिन वर्मा, अवधेश सोनकर, संतोश शुक्ल मौजूद रहे।

पाठको की राय