काउंसलर पद की अनंतिम सूची जारी
रायपुर
जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर में काउंसलर पद के लिए 21 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। इसके तहत प्राप्त कुल 116 आवेदन पत्रों के चयन समिति द्वारा स्कूटनी के उपरांत पात्रता-अपात्रता, स्नातक-स्नातकोत्तर व अनुभव के अंकों की अनंतिम सूची, जिला रायपुर के वेबसाइड रायपुर डॉट जीओवी डॉट इन एवं कार्यालय के सूचना पटल में प्रदर्शित किया गया है।
सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर ने बताया हैं कि जारी सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को कोई भी आपत्ति हो तो वह स्व-प्रमाणित प्रमाण पत्रों के साथ 25 फरवरी 2021 तक अपना दावा-आपत्ति कक्ष क्रमांक- 10 कलेक्टोरेट रायपुर में स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। मूल आवेदन पत्र में संलग्न दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों के संबंध में ही दावा आपत्ति मान्य होगा, दावा आपत्ति के साथ प्रस्तुत नये प्रमाण पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

पाठको की राय