Tuesday, October 20th, 2026

कांग्रेस-डीएमके के एक ओर विधायक ने दिया इस्तीफा

पुडुचेरी
पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार का जाना लगभग तय हो चुका है। फ्लोर टेस्ट से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस और उसके एक साथी डीएमके के एक अन्य विधायक ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और डीएमके विधायक के. वेंकटेशन ने विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोझुंडू को अपना इस्तीफा सौंपा। अब राज्य में सत्ता पक्ष के 12 और विपक्षी विधायकों की संख्या 14 हो गई है। ऐसे में वी नारायणसामी सरकार का गिरना तय माना जा रहा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस और डीएमके विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुझे दो विधायकों का इस्तीफा मिला है। मैंने इसकी सूचना ष्टरू वी नारायणसामी और विधानसभा सेक्रेट्री को दे दी है।
 

 

#विधायक ने दिया इस्तीफा

Source : Agency

पाठको की राय