Tuesday, October 20th, 2026

कांग्रेस ने जारी की धान खरीदी पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं की सूची,जिन्होने खुद बेचा है धान

रायपुर
खुद धान बेंच रहे हैं और धान खरीदी की सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं यहां कहां की बात हुई। ऐसे भाजपा नेताओं की सूची कांग्रेस ने जारी की है। धान खरीदी पर सवाल उठाने वाले नेताओं ने शुरूआती दिनों में ही अपने सारे धान बेच दिए है। डा.रमन सिंह और अभिषेक सिंह का नाम सबसे ऊपर है। कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक ट्वीट  कर यह जानकारी शेयर की है।

सूची जारी करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि यह सूची भाजपा के उन नेताओं की है जिनमें 95 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपना धान दिसंबर माह में ही सरकारी मंडियों में बेच कर नगद भुगतान प्राप्त कर लिया है। अब किसानों को गुमराह करने के लिए आंदोलन करने जा रहे हैं। प्रदेश की जनता इस सूची को देखकर खुद ही समझ लेगी कि भाजपा का असली चेहरा क्या है?

 

#कांग्रेस

Source : Agency

पाठको की राय