Tuesday, October 20th, 2026

कांग्रेस खड़ी करेगी सच्चाई की खोज, भाजपा का भरोसा ज्वाइन सोशल मीडिया पर

भोपाल
मध्यप्रदेश में आने वाले सभी चुनाव अब सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लड़ी जाएगी। इसके लिए दोनों प्रमुख प्रतिद्वंदी दल भाजपा और कांग्रेस सोशल मीडिया में खास तौर पर ट्विटर और फेसबुक के यूजर्स और फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस का आईटी सेल जहां इसके लिए सच्चाई की खोज खड़ी करने जा रहा है वही प्रदेश भाजपा के आईटी सेल वन सोशल मीडिया के जरिए अपनी वर्तमान संख्या बल को 5 गुना करने के टारगेट पर काम शुरू कर चुकी है। स्पष्ट है कि आने वाले नगरीय निकाय, पंचायत और मंडी के चुनाव मैं इसे प्रचार तंत्र का बड़ा हिस्सा बनाया जाएगा। बढ़ते चुनाव खर्च पर आयोग की सतत निगरानी और सोशल मीडिया के उपयोग करता की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए दोनों ही दल इसे महत्वपूर्ण चुनावी हथियार मानकर चल रही है। मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो कांग्रेस की अपेक्षा सोशल मीडिया पर भाजपा अपनी बात को बेहतर ढंग से आम जनता को पहुंचा पा रही है। कांग्रेस का यह मानना है कि भाजपा झूठ परोस कर जनता को गुमराह करती है संभवत यही कारण है कि राष्ट्रीय से प्रदेश स्तर पर पार्टी के सोशल मीडिया सेल से जुने वाले कार्यकर्ताओं को सच्चाई की फौज नाम दिया गया है।

60 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
प्रदेश कांग्रेस ने आज से सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत कर दी है इस अभियान के तहत 60,000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि कांग्रेस आईटी सेल की माने तो वर्तमान में उनके ट्विटर पर आठ लाख और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं इस अभियान को 3 चरणों में बांटा गया है पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़े दूसरे चरण में उनकी सक्रियता का परीक्षण किया जाएगा और तीसरे और अंतिम चरण में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र देकर कांग्रेस के सोशल मीडिया वारियर्स के रूप में सच्चाई के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ता बनाया जाएगा .इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।इस अभियान को लेकर सोशल मीडिया अध्यक्ष अभय तिवारी काफी आशान्वित दिखाई दे रहे हैं।

ढाई लाख नए कार्यकर्ताओ को जोड़ेगी भाजपा
प्रदेश भाजपा इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही है वर्तमान में प्रदेश के प्रयास अभी 65000 मतदान केंद्रों में उनके बूथ प्रभारी सोशल मीडिया कार्यकर्ता मौजूद हैं। जिसे 2018 के चुनाव के पहले ही तैयार किया गया था अब इसकी संख्या बढ़ाने के लिए ढाई लाख से भी ज्यादा वारियर्स तैयार करने के लक्ष्य को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है प्रदेश भाजपा आईटी सेल प्रमुख शिवराज सिंह डाबी की माने तो मौजूदा संख्या को 5 गुना करने का टारगेट है एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा के ट्विटर अकाउंट पर 6.8 लाख और फेसबुक अकाउंट पर 9.8 लाख अलवर है। यदि कांग्रेस और भाजपा के आंकड़े को फर्जी ना माना जाए तो स्पष्ट है कि भाजपा कुछ मजबूत दिखाई देती है। और मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों ही दलों की सशक्त मौजूदगी से स्पष्ट है कि आने वाले चुनाव में राजनीतिक सच और झूठ परोसने के लिए इसका जमकर उपयोग किया जाना तय है।

 

#कांग्रेस#भाजपा

Source : Agency

पाठको की राय