कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम रहेंगे दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर
रायपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 31 जनवरी रविवार को सुबह 11.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.35 दंतेवाड़ा पहुंचकर गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1.10 बजे देवगुड़ी स्थल दंतेवाड़ा में लोकार्पण एवं अवलोकन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.20 बजे दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.35 बजे दंतेश्वरी मंदिर मां के दर्शन एवं तालाब सौंदर्योकरण, लोकपर्ण एवं अवलोकन करेंगे। शाम 5.20 बजे क्रिकेट टूनामेंट का समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5.50 बजे विभिन्न संगठन, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। 1 फरवरी को सुबह 10.45 बजे पातररास में सर्व छत्तीसगढि?ा समाज एकता परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पाठको की राय