Tuesday, October 20th, 2026

कलेक्टर ने किया एसडीएम और 5 तहसीलदारों का तबादला

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें एक एसडीएम और 5 तहसीलदार/नायब तहसीलदार का तबादला किया है। पामगढ़ के वर्तमान एसडीएम अनुपम तिवारी को जिला कार्यालय में संलग्न करते हुए डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को एसडीएम पामगढ़ का प्रभार दिया गया है। जारी आदेशानुसार अतुल वैष्णव को तहसीलदार जांजगीर, किशन मिश्रा को तहसीलदार बलौदा, शेखर पटेल को तहसीलदार पामगढ़, प्रकाश साहू को तहसीलदार शिवरीनारायण का प्रभार दिया गया है। वहीं नायब तहसीलदार सिध्दार्थ अनंत को जिला कार्यालय संलग्न किया गया है।

 

#कलेक्टर#तबादला

Source : Agency

पाठको की राय