Wednesday, October 21st, 2026

कल मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे सालाना बजट

भोपाल
मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लगभग दो लाख चालीस हजार करोड़ से अधिक का सालाना बजट पेश करेंगे। इस बार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सड़क, बिजली, पानी सहित मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भरपूर इंतजाम किए जाएंगे। पिछले साल के बजट से इस बार के बजट में दस से ग्यारह फीसदी का इजाफा होना संभावित है।

कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश से हर साल अन्य राज्यों में रोजगार की आस में पलायन करने वाले मजदूरों को मध्यप्रदेश में रोकने और उनके लिए पर्याप्त रोजगार के इंतजाम करने के लिए सरकार इस बार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के बजट में इजाफा करेगी।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बंद हो गई कई योजनाओं को मध्यप्रदेश सरकार फिर से शुरु करने जा रही है। इसमें मेघावी विद्यार्थियों को लेपटाप देने, गरीबों के लिए संबल योजना, फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे कारोबारियों को राहत, कर्मचारियों को वेतन वृद्धि, डीए में इजाफे का बंदोबस्त किया जाएगा।

किसानों को शून्य फीसदी ब्याज पर कर्ज देने, सिंचाई का रकबा बढ़ाने, लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, कन्या निकाह योजना,जुजुर्ग, दिव्यांग, निराश्रितों को पेंशन  तथा प्रदेश में आईटी और टैक्सटाइल पार्क, ड्रग पार्क, फूड प्रोसेसिंग प्लांट और एमएसएमई को मदद करने,सड़कों का जाल बिछाने का भी बजट में इंतजाम रहेगा।

 

#मंत्री जगदीश देवड़ा

Source : Agency

पाठको की राय