करप्शन केस: सीबीआई टीम ने CBI अफसर के घर डाली रेड, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में छापेमारी
गाजियाबाद
यूपी में गाजियाबाद के सीबीआई अकादमी में तैनात एक अधिकारी के घर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूर्व अधिकारी के फ्लैट को चारों तरफ से घेर के सीबीआई तलाशी कर रही है। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा में भी छापे मारे जा रहे हैं। अधिकारी का नाम आर के ऋषि बताया जा रहा है। वह सीबीआई अकादमी गाजियाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। सूत्रों की मानें तो उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद सीबीआई की एक टीम अधिकारी के कौशांबी इलाके में स्थित घर पहुंची। टीम शिवालिक टावर के फ्लैट नंबर 402 में पहुंची। बताया जा रहा है कि बिना किसी को भनक लगे टीम सुबह करीब 8:30 बजे शिवालिक टावर पहुंच गई थी। टीम में बारह लोग शामिल बताए जा रहे हैं। टीम के सदस्य फ्लैट के बाहर से लेकर अंदर तक मौजूद हैं। छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के अलावा नोएडा और दिल्ली के कई ठिकानों पर भी सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। एक मामले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे चल रहे हैं।a

पाठको की राय