Monday, October 19th, 2026

करगिल में शूट होगा ‘लाल सिंह चड्ढा’ का आखिरी शेड्यूल, ‘बेल बॉटम’ समेत 5 फिल्मों की रिलीज डेट आई


आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग करगिल में करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "टीम बर्फ के पिघलने का इंतजार कर रही है। ताकि मई-जून के महीने में करगिल में युद्ध के सीक्वेंस को शूट कर सके। यह सीक्वेंस कहानी में बहुत महत्व रखती है। आमिर आॅस्कर विनर हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की इस हिंदी रीमेक में न केवल लीड रोल कर रहे हैं, बल्कि इसके प्रोड्यूसर भी हैं। सूत्र कहते हैं कि आमिर खान फिल्म की एडिट और बैकएंड के काम पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट सामने आई
अक्षय कुमार की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने शुक्रवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह फिल्म 28 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लॉकडाउन खुलने के बाद यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म है, जिसे बड़े पर्दे पर रिलीज का ऐलान किया गया है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी की भी अहम भूमिका है। अक्षय कुमार की एक अन्य फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज डेट भी सामने आई है। यह फिल्म 6 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ धनुष और सारा अली खान की भी अहम भूमिका है। इतना ही नहीं तीन अन्य फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान शुक्रवार को हुआ। इनमें से अमिताभ बच्चन स्टारर ‘झुंड’ 18 जून को सिनेमाघरों में आएगी, जिसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय