Tuesday, October 20th, 2026

औरैया जिले में नीलगाय से टकराकर कार पलटी, पिता-पुत्री की मौत

औरैया
औरैया जिले में सदर कोतवाली अंतर्गत भाऊपुर हाईवे पर शनिवार की देर शाम जयपुर से सगाई कर लौट रहे परिवार की कार नीलगाय से टकराकर पलट गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

लखनऊ के जानकीपुरम निवासी संजीव तलवार (65) पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने बेटे अनुराग की सगाई के लिए राजस्थान के जयपुर गए थे। शनिवार को सभी लोग सफारी से लखनऊ लौट रहे थे। गाड़ी अनुराग चला रहा था। औरैया के सदर कोतवाली अंतर्गत भाऊपुर हाईवे पर आई नीलगाय से टकराकर कार पलट गई।

इसमें संजीव तलवार और इनकी तलाकशुदा बेटी नेहा तलवार (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुत्र अनुराग और पत्नी बाल-बाल बच गए। अनुराग का दोस्त अभिषेक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। 

 

#पलटी#मौत

Source : Agency

पाठको की राय