Saturday, October 24th, 2026

औरंगाबाद: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 20 बाल कैदी फरार, जमकर हुआ बवाल, कुर्सियां तोड़ी

 औरंगाबाद 
औरंगाबाद के प्लेस ऑफ सेफ्टी बभंडीह में बाल कैदियों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस दौरान 30 बाल कैदी फरार हो गए। जिसमें से पुलिस ने 10 को बरामद कर लिया है। मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस बाकी कैदियों की छानबीन में जुट गई है।  

जानकारी के अनुसार, प्लेस ऑफ सेफ्टी में देर से खाना मिलने पर नाबालिग कैदियों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने परिसर में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। इस दौरान 30 बाल कैदी फरार हो गए। 10 को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं सूचना मिलते ही सदर एसडीओ और एसडीपीओ प्लेस ऑफ सेफ्टी पहुंचे। 

 

Source : Agency

पाठको की राय